बच्चों लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ

बच्चों के लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ | Hindi Paheliyan

बच्चों के लिए खेल के साथ-साथ दिमाग की कसरत भी जरूरी है। इससे बच्चों के मानसिक विकास में मदद मिलती है और उनकी सोचने समझने की क्षमता भी बढ़ सकती है। इस सब के लिए पहेलियों को सुलझाने से बेहतर दिमागी गतिविधि। हां, पहेलियों को सुलझाना मजेदार है और बच्चे उनसे नई चीजें सीख सकते हैं। तभी तो बच्चों को होशियार बनाने के लिए उनसे रोज कुछ पहेलियां पूछें। उनसे कौन सी पहेलियां पूछी जानी चाहिए, इसका जवाब आपको Curious Toons पर इस लेख में मिलेगा। यहां हम बच्चों के लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ लेकर आए हैं|

बच्चों को होशियार बनाने के लिए उन्हें दिमाग दौड़ाने वाली एक्टिविटीज में शामिल करना सबसे अच्छा होता है, और इसके लिए पहेलियाँ बुझाना एक बेहतरीन तरीका है। बच्चों के लिए पहेलियाँ न केवल मजेदार होती हैं बल्कि ये उनकी विचार शक्ति को भी बढ़ाती हैं। यहाँ हम आपके बच्चे के लिए कुछ बेहद रोचक और रचनात्मक पहेलियों का संग्रह लेकर आए हैं, जो उसके संज्ञानात्मक विकास (कॉग्निटिव डेवेलपमेंट) को बढ़ाएंगी ।

बच्चों के लिए हिंदी पहेलियां :- दोस्तों हर इंसान बच्चों के लिए कुछ ना कुछ रचनात्मक और मजेदार ढूंढता रहता है | बहुत सारे ऐसे लोग हैं , जो बच्चों की दिमागी कसरत करने के लिए पहेलियों का उपयोग करते हैं | परंतु उनको सही प्रकार की बच्चों के लिए पहेलियां नहीं मिल पाती है | परंतु आज के इस अध्याय में हम आप लोगों को बच्चों लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ बताएंगे | बच्चों के लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ उपलब्ध कराने वाले हैं , तो चलिए शुरू करते हैं |


बच्चों लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ
बच्चों लिए मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ

1. अगर प्यास लगे तो पी सकते हैं 

भूख लगे तो खा सकते हैं 

और अगर ठण्ड लगे तो उसे जला भी सकते हैं 

बोलो क्या है वो ?

उत्तर:  नारियल ( नारियल ही एक ऐसा फल है जिसे पी सकते है , खा सकते है , और उसके अवशेषों को जला भी सकते है )

2. वह कौन सी चीज है

जो जितनी ज्यादा बढ़ती जाती है

उतनी ही कम होती जाती है?

उत्तर:- उम्र

3. एक मंजिला घर में, एक लाल कुर्सी, 

लाल बिस्तर, लाल कंप्यूटर, लाल फूल, 

लाल मेज, लाल कालीन है – चारों ओर सब कुछ लाल रंग का है।

सीढ़ी का रंग क्या है?

उत्तर: यह एक मंजिला घर है और इसलिए, कोई सीढ़ी नहीं है ।

4. वह कोनसी चीज़ है जिसका रंग काला है 

वह उजाले में तो नजर आती है 

परन्तु अंधरे में दिखाई नहीं पड़ती 

बोलो क्या है वो  ?

उत्तर  परछाई ( उजाला शरीर से टकराकर परछाई बनती है इसलिए यह अँधेरे में नज़र नहीं आती )

5. बिन खाए , बिन पिए , सबके घर में रहता हूं |

ना खाता हूं , ना रोता हूं ,

घर की रखवाली करता हूं |

उत्तर :- ताला |

6. तीन अक्षर का नाम है,

आगे से पढ़ो या पीछे से

मतलब एक समान है।

उत्तर: जहाज

7. ऐसा कौन सा शब्द है

जो ना ‘v’ से शुरू होता है

ना हीं ‘w’ से शुरू होता है

फिर भी हम उस शब्द का उच्चारण ‘व’ से करते हैं?

उत्तर:- वन (one)

8. सुबह–सुबह ही आता हूँ, 

दुनिया की खबर सुनाता हूँ, 

बिन मेरे उदास हो जाते, 

सबका प्यारा रहता हूँ ।

उत्तर:  अखबार

9. ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका उपयोग करने से पहले उसे तोड़ा जाता है।

उत्तर: अंडा

10. काला मुंह लाल शरीर , कागज को वह खाता , रोज शाम को पेट फाड़कर , कोई उन्हें ले जाता ?

उत्तर :- लेटर बॉक्स ( Letter Box )

मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ | Video

11. डिब्बा देखा एक निराला ना ढकना न ताला
न पेंदा नाही कोना बंद है उसमें चांदी सोना। 

उत्तर – अंडा ( अंडे की आकृति इस प्रकार की होती है जिसका कोई आधार नहीं होता उसपर ढक्कन या कोई ताला नहीं होता जब उसे उबाले या तोड़े तो दो रंग के द्रव्य निकलते है जिसका एक रंग पीला सोने के समान तो दूसरा रंग चांदी के समान प्रतीत होता है। )

12. सर्वेश के पिता के 4 बच्चे हैं
सुरेश, रमेश, गणेश
चौथे का नाम बताइए ?

उत्तर –  चौथे का नाम सर्वेश है। क्योंकि सर्वेश के पिता के पुत्रों की बात हो रही है जिसमें से सर्वेश एक है।

13. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?

उत्तर: आपका नाम

14. पानी से निकला दरख्त एक ,

पात नहीं पर डाल अनेक |

एक दरख्त की ठंडी छाया ,

नीचे एक बैठने न पाया ?

उत्तर :- फुहारा

15. ऐसी क्या चीज है जो जागे रहने पर ऊपर रहती है
सो जाने पर गिर जाती है।

उत्तर – पलकें ( पलकें जागे रहने की अवस्था में ऊपर रहती है जिसके कारण व्यक्ति को आँखों से दिखाई देती है सोने के समय यह निचे आजाती है जिसके कारण ऑंखें ढक जाती है )

16. वो क्या है, जो हमेशा साथ रहता है पर पकड़ में नहीं आता, जहां जाओ पीछा है करता।

उत्तरपरछाई

17. साल के किस महीने में 28 दिन होते हैं?

उत्तर:  साल के सभी महीनों में 28 दिन होते हैं ।

18. मेरा नाम एक फूल और मिठाई दोनों है। बताओ मैं कौन हूं ?

उत्तर: गुलाब जामुन

 

19. परत परत पर जमा हुआ हूं , इसे ज्ञान ही जानो , बस्ता खोलते ही तुम , मुझको पहचान जाओगे ?

उत्तर:- किताब

20. एक मुंह है और तीन हैं मेरे हाथ, रहता नहीं कोई मेरे साथ। गोल-गोल हूं मैं रोज चलता, सबकी थकान मैं हूं मिटाता।

उत्तर: पंखा


21. रोज रात को वो आते हैं, बिना कुछ चुराए ही चले जाते हैं।

उत्तर: तारे

22. कई लोगों को राह दिखाए, कान पकड़कर लोगों को पढ़ाएं। साथ ही वे नाक भी दबाए, बताओ ये क्या कहलाए।

उत्तर: चश्मा

23. पैसे से भी ऊपर है, यह जिसे मिले वो पंडित हो जाए, न मिले तो मूर्ख रह जाए।

उत्तर: ज्ञान


24. आंख है पर देख नहीं सकती, मुंह है पर कुछ कह नहीं सकती।

उत्तर: गुड़िया

25. सिर और दुम है, पर पैर नहीं उसके। पेट और आंख हैं, पर कान नहीं उसके।

उत्तर: सांप

26. गोल है पर गेंद नहींं, पूँछ है पर पशु नहीं, पूँछ पकड़कर खेलें बच्चे, फिर भी मेरे आँसू न निकले ।

उत्तर: गुब्बारा

27. मैं एक फूल भी हूँ, फल भी हूँ और मिठाई भी हूँ, मेरा नाम क्या है?

उत्तर: गुलाबजामुन

28. वह क्या है जिसके चार पाँव हैं पर वह चल नहीं सकती ।

उत्तर: मेज

29. ऐसा फूल है काले रंग का, जो सिर पर हमेशा सुहाए। तेज धूप होने पर है खिल जाता, छाया होती है मुरझा जाए।

उत्तर: छाता

30. पांच अक्षर का मेरा नाम, उलटा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूँ, बोलो तो मैं कैसी हूँ?

उत्तर:  मलयालम

31. वो सुबह से शाम तक आसमान की ओर देखती है और रात होते ही मुंह फेर लेती है, बताओ क्या है?

उत्तर: सूरजमुखी

32. वह क्या है जिसकी गर्दन है पर सिर नहीं?

उत्तर: बोतल

33. दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के, एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम न आए ।

उत्तर: जूते

34. दो अंगुल की है सड़क, दिखने में है कड़क। सब के काफी काम यह आती है, समय आने पर खाक भी बन जाती है।

उत्तर: माचिस

35. क्या ऐसा हो सकता है कि कोई आदमी लगातार 10 दिन सोए बिना रह सके ।

उत्तर: हाँ, क्योंकि हम रात में सोते हैं, दिन में नहींं ।

36. कंप्यूटर कीबोर्ड के किस KEY पर उसका नाम नहीं लिखा होता?

उत्तर:- स्पेस बार

37. वह कौन है जो आधी रात को ही आती है और आधी रात को ही चली जाती है?

उत्तर:- तारीख

38. वह कौन है जिसे लोग बिना मांगे ही खाना खिलाते हैं?

उत्तर:- कचरे का डिब्बा

39. वह कौन सी पूजा है जिसे करने से हमारा पेट भर जाता है?

उत्तर:- पेट पूजा

40. रात को जो मुझे काम दिया जाता है उसे मैं सुबह उठकर रोज करता हूं लेकिन फिर भी लोग मुझ पर गुस्सा करते हैं? बताइए मैं कौन हूं?

उत्तर:- अलार्म

41. वो क्या है जो YEAR में एक बार WEEK में दो बार पर MONTH में एक भी बार नहीं आता?

उत्तर:- Letter E

मज़ेदार हिंदी पहेलियाँ | Video

42. वह कौन सी चीज है जिसे बनाने में सालों साल लग जाता है मगर तोड़ने में एक पल भी नहीं लगता?

उत्तर:- भरोसा

43. प्रश्न यह है कि उत्तर क्या है?

उत्तर:- उत्तर एक दिशा है

44. मेरा इंतजार सभी को होता है लेकिन जब मैं आता हूं तो मेरा नाम बदल जाता है बताइए मैं कौन हूं?

उत्तर:- कल

45. वह कौन सी चीज है जो गरीबों के पास होती है पर अमीरों के पास नहीं होती?

उत्तर:- गरीबी

46. वह क्या है जो अब्बा कहने से मिलते हैं पर दादा कहने से नहीं मिलते?

उत्तर:- हॉठ

47. ऐसी कौन सी पांच चीजें हैं जो हमें पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार ही मिलती है?

उत्तर:- माता-पिता, बचपन, जवानी, बुढापा

48. भारत में सबसे ज्यादा किस व्यक्ति की फोटो छपती है?

उत्तर:- गांधीजी की (नोटों पर)

49. मैं हिंदी का ऐसा शब्द हूँ जिसे तुम गलत पढ़ोगे तो सही होगा और सही पढ़ोगे तो गलत होगा, बताओ मैं क्या हूँ?

उत्तर:- शब्द – ‘गलत’


50. दिन में आता है रात में गुम हो जाता है, बताओं वो क्या कहलाता है।

उत्तर: सूरज

51. तीन रंगों का सुंदर पक्षी, नील गगन में भरे उड़ान, सब की आंखों का है तारा, सब करते इसका सम्मान ।

उत्तर: भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

52. ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम खोल या बंद नहीं कर सकते?

उत्तर:- जैकी चैन

53. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय काले इस्तेमाल करते समय लाल और फेंकते समय सफेद रहती है?

उत्तर:- कोयला

54. गोल है पर गेंद नहीं कांच है पर दर्पण नहीं रोशनी देता है पर सूरज नहीं बताइए वह क्या है?

उत्तर:- बल्ब

55. वह कौन सी ट्यूब है जिसमें दुनिया की हर चीज भरी हुई है?

उत्तर:- यूट्यूब

56. वह कौन सी बैंक है जहां पैसे नहीं मिलते?

उत्तर:- ब्लड बैंक

57. वह क्या है जो आपकी मुट्ठी में होती है पर आपके काबू में नहीं होती?

उत्तर:- हाथों की लकीरे

58. उस फूल का न कोई रंग है और न है कोई खुशबू, बताओ कौन-सा फूल है वो?

उत्तर: अप्रैल फूल


59. वो कौन-सा दिन है, जो कभी नहीं आता है।

उत्तर: कल

60. चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग बदन में पानी ।

उत्तर: मोमबत्ती

देखिये मज़ेदार पहेलियों से भरी Videos Curious Toons पर |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *